Type Here to Get Search Results !

🌸 आज का सुविचार

The Rebel Pen में आपका स्वागत है...

मै रांझा, तू मेरी हीर बन जा

तू ख्याब है तकदीर बन जा 
हाथ की लकीर बन जा। 
प्यार की नज़ीर (मिसाल) बन जा 
मै रांझा, तू मेरी हीर बन जा। 

प्यास में तू नीर बन जा 
ख़ुशियों की तू खीर बन जा। 
नज़ारों की तस्वीर बन जा 
मैं रांझा, तू मेरी हीर बन जा। 

धड़कन की तू बीट बन जा 
जीवन का संगीत बन जा। 
हार में तू जीत बन जा। 
मैं रांझा, तू मेरी हीर बन जा। 

मेरे मन की मीत बन जा 
साथ निभाई वो प्रीत बन जा। 
जीने की उम्मीद बन जा। 
मैं रांझा, तू मेरी हीर बन जा। 

त्योहारों की रीत बन जा 
रिश्तों की जागीर बन जा। 
मुसीबतों में पीर (भगवान) बन जा 
मैं रांझा, तू मेरी हीर बन जा। 

अरमानों की बारिश बन जा 
पूरी हो वो ख्वाइश बन जा। 
भरोसे की आजमाइश बन जा 
मैं रांझा, तू मेरी हीर बन जा।

पूजा का तू मंदिर बन जा 
हसरतों का समुंदर बन जा। 
मेरे दिल का दिलबर बन जा 
मैं राँझा, तू मेरी हीर बन जा


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.